लॉयन्स क्लब खटीमा सिटी के अध्यक्ष राजकुमार अरोरा सचिव हरमिक कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल बने स्थापना समारोह मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बुधवार शाम खटीमा बंधन बैंकट हाल में लॉयंस क्लब खटीमा सिटी द्वारा स्थापना समारोह मनाया गया जिसमें एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई लाइंस क्लब खटीमा सिटी के तत्वाधान में 11 नए लॉयन को सदयस्ता ग्रहण करवा क्लब की उद्देश्यता के बारे में उत्तरप्रदेश लखनऊ से पहुंचे मुख्य वक्ताओं ने जानकारी दी।
आयोजित समारोह में पहुंचे मुख्य मेहमान पीएमजेएफ डिस्ट्रिक गवर्नर लॉयन तजेंद्र पाल सिंह,एमजेफ लॉयन केएस लूथरा, पीएम जे एफ लॉयन मुकेश जैन, लायन डॉ आर सी मिश्रा
ने शिरकत कर अपने संबोधन बताया कि क्लब के सिद्धांत समाज के अंतिम जरूरत व्यक्ति तक सेवा पहुंचना ,पर्यावरण सरंक्षण,भूंखे को भोजन कराना,मधुमेह के प्रति जागरूक,नेत्र रोगियों को सेवा व जागरूक जैसे अनेकों सामाजिक कार्यो की हमेशा लॉयनस क्लब अग्रसर रहता है और रहेगा।
आयोजित स्थापना समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें राजकुमार अरोरा लॉयन अध्यक्ष सचिव हरमिक सिंह लॉयन कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल  एवं संस्था स्थापक विनीत कुमार गुप्ता को शपथ कराई गई साथ ही नवनियुक्त 11 सदस्यों को लॉयन पिन देकर नियुक्त किया गया ।
शुरुआत में मुख्य अतिथियों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर स्थापना समारोह को आयोजित किया गया कार्यक्रम में बनबसा,टनकपुर,खटीमा के समस्त लॉयन अपने परिजनों  के साथ शामिल हुए जिसमे जॉन हेड लॉयन नरेश गुप्ता, रीजनल जॉन हेड लॉयन भुवन चंद्र जोशी,लॉयन क्लब खटीमा के अध्यक्ष मनोज तिवारी,संजय बंसल,घनश्याम अग्रवाल,अंकित पांडेय,लॉयन क्लब बनबसा के अध्यक्ष परमजीत पम्मी,लॉयन डॉ विनोद कुमार,डॉ राजेश चौरसिया समेत दर्जनों लॉयन स्थापना समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें