सीमान्त क्षेत्र खटीमा टनकपुर रोड पर आइटीबीपी के सैनिक सुंदर भंडारी ने क्षेत्र की जनता की सहूलियत के लिए अर्द्ध सैनिक कैंटीन को खोल लोगो को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है नवनिर्मित अर्द्ध सैनिक कैंटीन में जो समान एक सैनिक को बनबसा की सेना कैंटीन में उपलब्ध होता था वो उनको बगैर लाइन के और आम जनता को कैंटीन रेटो में सभी समान उपलब्ध किया जा रहा है।
ग्राम नदन्ना निवासी सुंदर भंडारी देश की सेवा कर रहे बताते है कि क्षेत्र सैनिक बाहुल्य इलाका है इसमें ज्यादातर लोग अपनी सहूलियत के अनुसार आर्मी कैंटीन में जाकर घरेलू सामान लेने के लिए जाते है और आम जनमानस को यही समान कभी कभी बाजार से लेना होता है इसलिए सरकार की मदद से आम जनमानस के लिए आर्मी की तरह कैंटीन की कीमतों पर घरेलू सामान मिलने का मात्र स्थान बना दिया है। आज पहले दिन खटीमा टनकपुर ऱोड पर खुली अर्द्ध सैनिक कैंटीन में क्षेत्र के सैनिक परिवार समेत आम जनता ने भी कैंटीन से खरीददारी कर लाभ लिया आईटीबीपी में सेवा दे रहे भंडारी बताते है कि आर्मी कैंटीन की समय सामयिक होने के कारण लोगो को घरेलू सामान से वंचित रहना पड़ता है उनके लिए सुविधा हेतु सायंकालीन तक घरेलू सामान मिल सकेगा।














