Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : सिटी कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

बिग न्यूज : सिटी कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

28 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा/सितारगंज, 28 मार्च 2026 (शनिवार)।
सिटी कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना, एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।
समारोह के दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनका वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अनुशासन व निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक परिश्रम कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूरा समारोह उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और गर्व के माहौल में संपन्न हुआ।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : उधमसिंहनगर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़ SSP अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

09 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए