Home » Uncategorized » बिग न्यूज : खटीमा में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

बिग न्यूज : खटीमा में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

08 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा में राजस्व की संयुक्त टीम ने तहसीलदार वीरेंद्र सजवान के नेतृत्व में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसियों में गैस वितरण व्यवस्था और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया गया।
तहसीलदार वीरेंद्र सजवान ने बताया कि एजेंसी होल्डरों को बेवजह परेशान करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में कालाबाजारी रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में किसी भी एजेंसी पर गैस की कमी नहीं है। पहले उपभोक्ताओं द्वारा भीड़ लगाकर सिलेंडर लेने की स्थिति अब नियंत्रण में आ चुकी है और उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार ही गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र सजवान सहित खाद्य पूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : उधमसिंहनगर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़ SSP अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

09 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए