खटीमा–ग्राम बरी अंजनिया में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था मे मिला शव क्षेत्र में सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज दिनांक 25-1-2024 को अज्ञात शव की सूचना पर मै उप निरीक्षक ललित बिष्ट मय हमराही कांस्टेबल चरण सिंह कांस्टेबल विपिन सिंह के ग्राम बरी अंजनिया पटरी के पार हाईवे से करीब 1 किलोमीटर अंदर गन्ने के खेत में पहुंचा वहां पर एक व्यक्ति पुरुष का शव उम्र करीब 45-50 वर्ष अर्धनग्न अवस्था में गन्ने के खेत के किनारे चित अवस्था में पड़ा पाया गया मौके पर मौजूद ग्राम वासियों से शव की सिनाख्त का प्रयास किया गया पहचान नहीं की जा सकी है शव की सिनाख्त हेतु विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो भेज कर की जा रही है मृतक का हुलिया उम्र करीब 45-50 वर्ष कद 5 फीट 6 इंच दुबला पतला शरीर रंग सांवला चेहरे पर काली सफेद दाढ़ी बालों पर मिट्टी शरीर पर फटी पुरानी जैकेट व लाल शर्ट तथा नीचे कोई भी वस्त्र नहीं पहना है मृतक के शरीर पर कोई भी जहीर चोट का निशान नहीं पाया गया है प्रारंभिक दृष्टि से मृत्यु ठंड लगने से होना प्रतीत है शव की सिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं शव को बाद पंचनामे की कार्रवाई मोर्चरी में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु रखवाया गया है। रिपोर्ट करन सतवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें