Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- “खटीमा SDM रविंद्र बिष्ट का सख्त रुख: ऐंठा नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को निर्देश”

बिग न्यूज :- “खटीमा SDM रविंद्र बिष्ट का सख्त रुख: ऐंठा नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को निर्देश”

5 जून 2025(सीमांत की आवाज)

खटीमा, उत्तराखंड: पिछले वर्ष 2024 में खटीमा में आई भीषण बाढ़ ने शहर को भारी नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद प्रशासन ने इस बार बरसात से पहले नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने की दिशा में कदम उठाए हैं। खटीमा के उपजिलाधिकारी (S.D.M.) रविंद्र बिष्ट ने राजस्व टीम के साथ मिलकर बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले ऐंठा नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान नाले में जमा गंदगी और उस पर हुए अतिक्रमण की गंभीर स्थिति सामने आई।

S.D.M. ने राजस्व नक्शे का मिलान कर अतिक्रमण की पहचान की और नगर पालिका प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने दूरभाष पर नगर पालिका अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को तेज करने का आदेश दिया। यह कदम शहर को भविष्य में बाढ़ की आपदा से बचाने और जल निकासी को सुचारू करने के लिए उठाया गया है।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि समय रहते नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने से बरसात के मौसम में बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा। S.D.M. रविंद्र बिष्ट ने कहा, “हमारा लक्ष्य शहर को सुरक्षित रखना है। नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

नगर पालिका ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सफाई अभियान शुरू किया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम खटीमा के नागरिकों के लिए राहत की खबर है, जो पिछले साल बाढ़ की त्रासदी से गुजर चुके हैं। इस मौके पर राजस्व टीम से पहुंचे ऋषिपाल कानूनगो,मुकेश राजस्व निरीक्षक,कुलवीर राजस्व निरीक्षक,मनीष पंत उपजिलाधिकारी कार्यालय स्टेनो,नुरुल सिद्दीकी समेत राजस्व टीम मौजूद रही।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : उधमसिंहनगर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़ SSP अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

09 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए