बिग न्यूज :- खटीमा में बिजली चोरी के आठ मामले पकड़े, मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

23 अक्टूबर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। ऊर्जा निगम की सतर्कता इकाई ने इस्लामनगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर आठ लोगों को पकड़ा। 22 अक्टूबर को अधिशासी अभियंता चंदन सिंह बरनेत के निर्देश पर की गई कार्रवाई में बिजली चोरी के मामले सामने आए। इनमें शिफत पुत्र पुत्तन द्वारा घरेलू विद्युत कनेक्शन से वेल्डिंग की दुकान संचालित करने का मामला भी शामिल है।
ऊर्जा निगम की शिकायत पर कोतवाली खटीमा में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। चेकिंग अभियान में सतर्कता इकाई के सहायक अभियंता पुनीत कुमार, उपखंड अधिकारी आलोक सचान, अवर अभियंता पवन चंद्र उप्रेती सहित लाइनमैन शामिल रहे। विभाग ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायतें अधिक मिल रही हैं, वहां आगे भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें