22 अक्टूबर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। खटीमा क्षेत्र के पब्लिक स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालय प्रबंधकों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से खटीमा पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगजीत सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का नाम बदलकर खटीमा इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन (KISA) रखने का निर्णय लिया गया।
नई कार्यकारिणी में जगजीत सिंह को अध्यक्ष, नीरज कुमार को उपाध्यक्ष, प्रवीण उपाध्याय को सचिव तथा प्राजेश गोस्वामी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, श्रीमती सुरेंद्र कौर को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया।
बैठक में विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और पब्लिक स्कूलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीमती सुरेंद्र कौर, श्रीमती ट्विंकल दत्त, राजेंद्र पाल, पुष्कर चंद, राजेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।














