Big news : – चम्पावत में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात बच्ची की बिक्री का मामला उजागर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत – नवंबर 2026 / पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और निगरानी के बाद 27 नवंबर 2026 को मुख्य आरोपी मदन सिंह बोहरा पुत्र स्वर्गीय हयात सिंह बोहरा, निवासी ग्राम साल, थाना रीठा साहिब को चम्पावत न्यायालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नवजात बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में एसओजी टनकपुर, सर्विलांस शाखा और थाना रीठा साहिब की पुलिस टीम शामिल रही।
चम्पावत पुलिस ने कहा है कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की अपील की गई है।
नोट: नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली कोई भी जानकारी प्रकाशित नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें