Big news :- खटीमा के इस्लामनगर से 13 वर्षीय किशोर लापता, घर के बाहर खेलते-खेलते हुआ गायब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

11 नवंबर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। इस्लामनगर के वार्ड संख्या आठ में घर के बाहर पुलिया के पास खेल रहा 13 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया। किशोर के लापता होने से परिजन परेशान हैं। पिता जाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 नवंबर को उनका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान वह अचानक कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पुलिस किशोर की तलाश कर रही है और जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें