Big news :- खटीमा में सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, ट्रक की टक्कर से बुझा घर का चिराग, पीछे छूटे दो मासूम बच्चे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

07 नवंबर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। पीलीभीत रोड स्थित ईस्टर फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरेश मौर्य की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक खटीमा के खिंडा स्वीट हाउस में काम करता था और काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं, हादसे के बाद फैक्ट्री के सामने सड़क पर अतिक्रमण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन अतिक्रमण हटाने में नाकाम साबित हो रहा है। सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? क्या दोबारा किसी की जान जाने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें