बिग न्यूज :- सिटी कॉन्वेंट के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय और एकेडमिक डायरेक्टर नीता उपाध्याय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवंबर 2026 ( सीमांत की आवाज )  खटीमा उधम सिंह नगर

सिटी कॉन्वेंट के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय और एकेडमिक डायरेक्टर नीता उपाध्याय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, विद्यालय पहुंचने पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत**

खटीमा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए सिटी कॉन्वेंट के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय और एकेडमिक डायरेक्टर नीता उपाध्याय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। द अचीवर्स अवार्ड काउंसिल द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल, पश्चिम विहार में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों शिक्षाविदों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक एवं खेल प्रशिक्षक डॉ. मांगे राम छवाड़ी, कर्नल मनीष सक्सेना तथा विवेकानंद इंस्टीट्यूट दिल्ली के निदेशक अश्वनी कुमार झा मौजूद रहे। उनके कर-कमलों से प्रवीण उपाध्याय और नीता उपाध्याय को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया।

सम्मान प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर सिटी कॉन्वेंट परिवार ने दोनों का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, विद्यालय की प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि प्रबंधक एवं एकेडमिक डायरेक्टर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी। वहीं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय ने इसे पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया।

दोनों शिक्षाविदों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें