उधम सिंह नगर जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूमो का किया निरक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूद्रपुर 29 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित पूरे परिसर निरीक्षण किया। उन्होने स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मिकों को 24 घंटे सजग रहने के साथ बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश कतई न करने के निर्देश दिये। स्ट्रांग रूम परिसर पर पैनी नजर रखने के लिये 04 पुलिस वॉच टावर बनाये गये है, जिसमे सुरक्षा बल तैनात पाये गये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पैनी नजर रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को सीसीटीवी पर नजर बनाये रखते हुये उसके स्टोरेज व पॉवर ब्रेकप पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी बिना प्रतिस्थानी के कन्ट्रोल रूम कतई नही छोडे़गें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, सहायक रिटर्निगं ऑफिसर डॉ0 अमृता शर्मा आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें