बिग न्यूज :- मलेशिया में कांस्य पदक जीतने वाले खटीमा के डॉ. अकलीम को राज्यपाल ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

22 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मलेशिया में आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खटीमा निवासी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अकलीम अहमद को उनकी शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।
डॉ. अकलीम ने भारतीय पैरा थ्रोबॉल टीम के सदस्य के रूप में चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 2 से 5 जून 2026 तक कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित हुई थी।
उनकी इस उपलब्धि पर 21 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. अकलीम की इस सफलता से खटीमा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि डॉ. अकलीम ने चिकित्सा सेवा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर युवाओं के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें