बिग न्यूज :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ सिटी कॉन्वेंट स्कूल, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

03 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण और बाल गोपाल की वेशभूषा में पहुंचे और सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना एवं एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन संदेशों पर आधारित गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे राधा-कृष्ण का झूला झूलना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। वहीं दही-हांडी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। “गोविंद बोलो, गोपाल बोलो” के जयघोष के बीच दही-हांडी फोड़ते ही पूरा विद्यालय परिसर तालियों और खुशी से गूंज उठा।
विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों से अच्छे कर्म करने, अनुशासन का पालन करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया।
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने वाले ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना ने भी सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्ति, उमंग और भारतीय संस्कृति की रंगीन छटा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम ने बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी बढ़ावा दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें