2 फरवरी 2025 ( सीमान्त की आवाज़ )
विकल बनें मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मानव व श्रमिक अधिकारों की रक्षार्थ होगा परिषद का व्यापक गठन
सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खूब सिंह ‘विकल’ को ख्याति प्राप्त संस्था ‘वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अनेक जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते श्री विकल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विदित हो कि श्री विकल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के हैं और कई अनुशांगिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रशिक्षण संवाद के पूर्व राष्ट्रीय सह प्रशिक्षण प्रभारी के साथ ही वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। पूर्व में उत्तराखंड भाजपा की विस्तारक योजना के प्रदेश सह संयोजक रहे चुके विकल ओजस्वी वक्ता और कद्ावर नेता हैं। इसके अलावा विकल सामाजिक, साहित्यक व श्रमिक संस्थाओं में समाजसेवी के नाते काम कर रहे हैं। वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद की प्रबंधकारिणी समिति और कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से श्री विकल को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री विकल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तमाम लोगों ने बधाई देते हुए उन्हें उनके उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। श्री विकल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही संस्था का नगर, प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया जाएगा ताकि श्रमिकों और मानव अधिकारों की रक्षार्थ ज्यादा से ज्यादा काम किया जा सके।