बिग न्यूज :- लायंस क्लब खटीमा सिटी ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 17 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा में रविवार शाम तीज महोत्सव में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, विजेताओं को दिए गए आकर्षक उपहार लायंस क्लब खटीमा सिटी के तत्वावधान में एक निजी होटल में तीज महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में तीज पर्व की खुशियों के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का भी संदेश दिया गया।
प्रतियोगिताओं में विजयी महिलाओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरुष प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद क्लब पदाधिकारियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब खटीमा सिटी के अध्यक्ष हरमिक सिंह गिल, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल कंसल सहित विनीत गुप्ता, रोहित छाबड़ा, परवीन उपाध्याय, अमित अग्रवाल, जितेंद्र बत्रा, कैप्टन दीवानी चंद, संतोष राजन, लॉयन राजकुमार गुंबर और भुवन जोशी ,इकबाल अहमद,संजय गुप्ता,समेत क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व को पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाते हुए आयोजन को यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें