17 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) अग्रवाल महासभा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
खटीमा। अग्रवाल महासभा खटीमा की ओर से 15 अगस्त को शगुन मंडप में तीज महोत्सव धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, नृत्य और तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर कार्यक्रम का आनंद लिया।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में नेहा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। अर्पणा अग्रवाल प्रथम रनर-अप तथा कीर्ति मित्तल द्वितीय रनर-अप रहीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर नीलम गोयल, रूपा मित्तल, निकिता गोयल, निधि अग्रवाल, भावना अग्रवाल, सोनिया सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, अंजलि मित्तल, स्वाति गोयल, ललित मित्तल, विपिन गोयल, सौमित्र अग्रवाल, रचित अग्रवाल, सुधीर गोयल, संदीप सिंघल, अमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कमल अग्रवाल, आशीष, दीपक गोयल, प्रदीप अग्रवाल और अंकित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






























