Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- महंगाई को लेकर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

बिग न्यूज :- महंगाई को लेकर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

13 अप्रैल 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। देश में बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चौक पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका।
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के मुख्य चौक पर एकत्र हुए और देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, बिजली के दामों में वृद्धि, रोजमर्रा की वस्तुओं में बढ़ते दामों से आम लोग का जीवन त्रस्त हो चुका है। सरकार अपना खजाना भरने के लिए सामान पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाती जा रही है और देश की जनता टैक्स के बोझ के नीचे दबती जा रही है। सरकार को आम लोगों के हितों से कोई सरोकार नही है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई पर देश की जनता भाजपा सरकार को चुनाव में करारा जबाब देकर सत्ता से बेदखल करेगी। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश सिंह राठौर (बॉबी),यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मान सिंह, लक्ष्मण राणा, रमेश रौतेला, नरेश जोशी, राजकिशोर सक्सेना, नासिर खान, मो. ताहिर, उमेश चंद, भूपेंद्र गंगवार, वीरेंद्र राज, रमेश जोशी, सतपाल राणा, गोपाल चंद, विजय चंद, प्रकाश बिष्ट, राजकुमार चौहान, रोहित शर्मा, फईम, रेहान अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Latest News