
चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर करेंट फैलने से हुई दुखद घटना में शासन प्रशासन की घोर लापरवाही के खिलाफ खटीमा मुख्य चौराहे पर नगर एवं ब्लाक कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। वहीं कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिम्मेवार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर ने कहा कि सरकार सिर्फ दिखावा करके जनता का ध्यान भटका रही है तथा उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। वहां ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, बंडिया ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह, देवेंद्र कन्याल, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, दान सिंह, नासिर खान, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, पंकज टम्टा, रेहान अंसारी, अराफात अंसारी, भूपेंद्र गंगवार, मो. ताहिर, ओमी चंद, उमेश सिंह, ललित ज्याला, रमेश जोशी, राजू सोनकर, कल्पना कन्याल, खतीजा मालिक, विद्या देवी, जतिन बत्रा, हर्ष बत्रा, बबलू सैफी, हिमांशु तिवारी, नीरज कन्याल, पंकज मेहता, रोहित शर्मा, रवि अग्रवाल, वीरु, मोहित पोखरिया, तारिक खान, अमित जोशी, मुन्ना अंसारी आदि मौजूद थे।