बिग न्यूज :- सिटी कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) एनसीसी कैडेट्स के मार्चपास्ट और विद्यार्थियों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती मोहिनी पोखरिया, विद्यालय संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय, प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना एवं अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति से सराबोर हो गया।
विद्यालय के तीनों सेनाओं के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की।
मुख्य अतिथि श्रीमती मोहिनी पोखरिया ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, भाषण और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय ने वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए युवा पीढ़ी से देश के इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाते हुए देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और अतिथियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें