बिग न्यूज :- खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

17 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा कैंप कार्यालय में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि जनसेवा सरकार का मूल उद्देश्य है। आमजन को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ काम कर रही है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, सतीश चंद्र भट्ट, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एसडीएम तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें