बिग न्यूज :- सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 10,050 रुपये नकद बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

18 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) टनकपुर। अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देश पर एसओजी एवं कोतवाली टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 17 अगस्त को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया।
क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट और कोतवाली टनकपुर के प्रभारी/वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शारदा घाट रोड स्थित शर्मा शुद्ध शाकाहारी भोजनालय के सामने शारदा धर्मशाला में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेर बहादुर निवासी भूरे का बगीचा मनिहारगोठ, जाहिद हसन व मोहम्मद आसिफ निवासी मनिहारगोठ, रजत गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-3, मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-6, सुनील कश्यप निवासी वार्ड नंबर-1 तथा रवि कश्यप निवासी नायकगोठ टनकपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 ताश के पत्ते, 10,050 रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार एसओजी टीम ने इससे पूर्व 16 अगस्त को भी बनबसा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ एवं सट्टा खेलने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई कमलेश भट्ट, एसएसआई पूरन सिंह तोमर, एसआई अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, मो. नासिर, राम लाल, प्रकाश सिंह, कैलाश चौसाली तथा कांस्टेबल कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और अनिल गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें