बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड में चखी टिक्की, ताजा की बचपन की यादें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

29 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज )

गृह क्षेत्र पहुंचते ही दिखा धामी का सादगी भरा अंदाज, स्थानीय लोगों के बीच बैठकर लिया पकवान का आनंद


खटीमा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहियाहेड में एक बार फिर सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड स्थित एक दुकान पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया और इस दौरान अपने बचपन की यादों को भी ताजा किया। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर स्थानीय लोग भी उत्साहित नजर आए।
मुख्यमंत्री धामी ने दुकान पर स्थानीय लोगों और अपने पुराने साथियों के साथ बातचीत की तथा पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने लोगों के साथ बैठकर टिक्की का आनंद लिया और वहां मौजूद लोगों के साथ सहजता से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का यह सहज और आत्मीय अंदाज देखकर आसपास मौजूद लोग काफी खुश नजर आए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रदेश के मुखिया होने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के व्यवहार में आज भी वही सरलता और अपनापन दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि धामी ने कभी लोगों को अपने से दूर होने का अहसास नहीं कराया, बल्कि मुख्यमंत्री के बजाय एक सेवक के रूप में जनता के बीच अपनी पहचान बनाई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुख्यमंत्री जब भी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचते हैं तो आम लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानने का प्रयास करते हैं। लोगों से सीधे संवाद करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना उनके सहज स्वभाव का हिस्सा है।
रक्षाबंधन के मौके पर लोहियाहेड में मुख्यमंत्री का यह सादगी भरा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री का आम लोगों के साथ बैठकर टिक्की का स्वाद लेना और बचपन की यादों को साझा करना उनके जमीन से जुड़े व्यक्तित्व की झलक दिखाता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें