बिग न्यूज :- नोजगे पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हांडी फोड़ प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस विजेता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

03 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। 


जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में इंटर हाउस हांडी फोड़ प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को मनोरंजक एवं रोमांचक बनाने के लिए प्रत्येक हाउस के विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम 30 सेकंड की नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद सीटी बजते ही प्रतिभागियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ी।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। ग्रीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे कम समय में हांडी फोड़कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। ग्रीन हाउस ने 9.99 सेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती सुरेंद्र कौर (हैप्पी मैम) तथा प्रधानाचार्य श्री हेम चन्द्र पंत ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मुरली सजाओ, मोरपंख एवं जन्माष्टमी थाल सजाओ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्साह, उमंग और कृष्ण भक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों के महत्व से जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें