बिग न्यूज :- : देवीधुरा बग्वाल मेले में सीएम धामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ काव्य संग्रह का किया विमोचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

28 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) म्पावत, 28 अगस्त। देवीधुरा के ऐतिहासिक एवं पौराणिक बग्वाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली सम्मान प्राप्त समाजसेवी एवं लेखिका रीता गहतोड़ी द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि देश की शौर्य गाथा और वीर जवानों के अदम्य साहस को काव्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी रचनाएं समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण और वीर जवानों के योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें