बिग न्यूज :- स्वतंत्रता दिवस पर बार एसोसिएशन खटीमा ने किया ध्वजारोहण, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

16 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) दिनाँक 15 अगस्त कल शनिवार की पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन खटीमा की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविताएं और गजलों की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अधिवक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया तथा उनके बलिदान को नमन किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज राणा एवं सचिव भरत पांडे ने न्यायालय परिसर में समस्त अधिवक्ताओं का सम्मान किया। साथ ही वरिष्ठ एवं बुजुर्ग अधिवक्ताओं से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए उनके अनुभवों और योगदान को सम्मान दिया।
वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और संविधान की भावना को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें