30 अगस्त 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा: खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व कार्यकारिणी ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस ब्यौरे पर सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की। आय-व्यय के मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श के बाद तीसरी बार बैठक में पांच सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई, जो इस ब्यौरे की जांच करेगी। इसके साथ ही, अधिवक्ता चुनाव के लिए एडवोकेट के.डी. भट्ट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। हालांकि, चुनाव की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है, क्योंकि पूर्व कार्यकारिणी द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा पूर्ण होने तक इसे स्थगित रखा गया है।
सभा में बार अध्यक्ष सूरज राणा, एडवोकेट नरेश पांडे, साबिर हुसैन, कवींद्र कफलिया, अमित अग्रवाल, रमन सेठी, नईम रिजवी, इकबाल अहमद, मनोहर विश्वकर्मा, राम वचन सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे। यह सभा खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के लिए महत्वपूर्ण रही, जिसमें संगठन के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों पर गंभीरता से विचार किया गया।








