Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : खटीमा में बिजली बकायादारों पर सख्ती, 18 करोड़ लक्ष्य में आधी वसूली पूरी

बिग न्यूज : खटीमा में बिजली बकायादारों पर सख्ती, 18 करोड़ लक्ष्य में आधी वसूली पूरी

20 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) 250 कनेक्शन काटे, मार्च में वसूली अभियान होगा और तेज
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकायादारों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। विभागीय अधिकारी स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर बकाया वसूली कर रहे हैं और बड़े बकायादारों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है।
बिजली विभाग के एसडीओ अंबिका यादव और जेई पवन उप्रेती ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए विभाग को 18 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। अब तक लगभग 50 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले करीब 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। विभाग द्वारा वसूली अभियान में लगातार तेजी लाई जा रही है और मार्च माह में विशेष अभियान चलाकर शेष बकाया राशि वसूल की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिलों में त्रुटियां हैं, उन्हें ठीक कर सही बकाया राशि की वसूली की जाएगी, ताकि विभागीय राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की 

RELATED LATEST NEWS