बिग न्यूज : खटीमा के दमगढ़ा में 121 एकड़ भूमि पर कब्जे का आरोप, किसानों का तहसील पर जोरदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधम।सिंह नगर जनपद के भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा के ग्राम दमगढ़ा में 121 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जे के आरोप को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पीड़ित किसान युवराज तलवार के समर्थन में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और तहसील पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
पीड़ित का आरोप है कि 31 जनवरी को तलवार फार्म में कुछ भूमाफियाओं ने स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से बिना नंबर प्लेट के 32 ट्रैक्टरों की मदद से खड़ी फसल जोतकर भूमि पर कब्जा कर लिया। इस मामले में किसान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर न्याय की मांग की थी, लेकिन अब तक कार्रवाई न होने से आक्रोश बढ़ गया है।
क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी तहसील प्रशासन को सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भूमि वापस दिलाने की मांग की गई है। आक्रोशित ग्रामीण किसानों के साथ समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता बॉबी राठौर,रेखा सोनकर,किशोर सक्सेना,दीपक मंडेला,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष जरीफ,नासिर खान,आलम, असलम, मलकीत सिंह,राजू,हरेंद्र सिंह, रामू जोशी,राज्य आंदोलनकारी भगवान जोशी समेत सैकड़ों ग्रामीण किसान महिला पुरुष पीड़ित किसान के समर्थन में शामिल हुए।
प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें