Home » राष्ट्रीय » उत्तराखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश होंगे मनोज तिवारी, 27 अक्टूबर को चार्ज ग्रहण, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी..।

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश होंगे मनोज तिवारी,  27 अक्टूबर को चार्ज ग्रहण, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी..।

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश होंगे मनोज तिवारी,  27 अक्टूबर को चार्ज ग्रहण, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी..।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी को मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी एक कॉपी सभी संबंधित विभागों को जारी की गई है।भारतीय संविधान के आर्टिकल 223 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 अक्टूबर को दिल्ली के जैसलमेर हाउस से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में 26 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को चार्ज सौंपने की संस्तुति हुई है।
भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई इस संस्तुति के बाद भारत सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप के पत्र में वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को 27 अक्टूबर से मुख्य न्यायाधीश का चार्ज ग्रहण करने को कहा गया है।
इस पत्र की एक कॉपी वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के सचिव और रजिस्ट्रार जर्नल, ऊत्तराखण्ड के मुख्य सचिव, अकाउंटेंट जर्नल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., भारत के मुख्य न्यायाधीश के रजिस्ट्रार, न्याय विभाग में एन.आई.सी.के तकनीकी निदेशक आदि को कॉपी भेजी गई है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया, पासपोर्ट आवेदकों ने घर के नजदीक पासपोर्ट सेवा प्रदान करने पर

15 अप्रैल 2025 (सीमांत की आवाज ) खटीमा में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन