28 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने शुक्रवार को नागरिक चिकित्सालय खटीमा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया, जो संतोषजनक पाया गया।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के गायनी वार्ड में 7, जनरल वार्ड में 5 तथा इमरजेंसी में 2 मरीज भर्ती पाए गए। चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक मिली।
सीएमओ ने मौके पर मौजूद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.डी. भट्ट, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश अरोड़ा सहित चिकित्सालय के स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. डी.पी. सिंह भी मौजूद रहे।






























