बिग न्यूज :- खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

01 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज )

विकास और पर्यावरण के संतुलन के साथ खटीमा को मिली कई सौगातें


खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण कर इसका निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने खटीमा के विकास के लिए छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने नगर वन ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीकरण, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने, खटीमा में स्टेडियम और क्रियाशाला निर्माण, सर्किट हाउस बनाने तथा वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने पार्क में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय बनाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश जाने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के लगातार विकास की बात कही। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने नगर वन ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीकरण और नए वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निर्माण की मांग रखी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें