24 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
देहरादून, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं का आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिनों तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्य कर रही है।






























