बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) देहरादून, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग श्री कुलदीप की समस्या सुनते हुए उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता और ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री से राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड, आबकारी उपनिरीक्षक संघ, श्री कल्प केदार मंदिर समिति, देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति सहित हरिद्वार के विभिन्न शिष्टमंडलों एवं प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन विषयों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करने और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरलता और समयबद्धता के साथ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक महंत दिलीप रावत, श्री किशोर उपाध्याय, श्री अनिल नौटियाल, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर श्री आनन्द स्वरूप, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, श्री जे.सी. कांडपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें