बिग न्यूज :- खटीमा का दीपेश चंद बना उत्तराखंड का शूटिंग चैंपियन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल के छात्र दीपेश चंद ने 21वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन द्वारा 20 से 23 अगस्त तक देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 730 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नोजगे पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 के छात्र दीपेश चंद ने अपनी बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर दीपेश चंद का विद्यालय परिवार ने जोरदार स्वागत किया तथा शूटिंग कोच नवीन चंद और दीपेश चंद को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कोच नवीन चंद ने दीपेश की सफलता का श्रेय उसकी नियमित मेहनत, अनुशासन और प्रतियोगिता के प्रति समर्पण को दिया। विद्यालय प्रबंध निदेशक सुरेंद्र कौर (हैपी मैम) एवं प्रधानाचार्य हेम चंद पंत ने दीपेश को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें