बिग न्यूज :- भारत-नेपाल सीमा से सटे लालकोठी शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

22 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। भारत-नेपाल सीमा से सटे खटीमा क्षेत्र के लालकोठी स्थित शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सप्तम दिवस पर विधिवत समापन हो गया। कथा के दौरान क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पहुंचे महिला-पुरुषों एवं सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए भगवान की कथा का श्रवण किया।
सप्तम दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया तथा आरती और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कथा वाचक परम श्रद्धेय शास्त्री सुमित कृष्ण तिवारी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया और धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से मानव जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
आयोजन को सफल बनाने में लालकोठी शिव मंदिर के समस्त सेवादारों एवं क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। सप्तम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य एवं भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें