चम्पावत जिले के टनकपुर तहसील ग्राम सुखिढांग के पास तीन महिलाएं घास काटने जंगल गयी थी जिसमे से एक महिला को बाघ ने झपट्टा मारकर मार दिया साथ कि दोनों महिलायों बमुश्किल अपनी जान बचाकर वँहा से भाग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी इलाके ग्राम धुरा में मृतक चंद्रावती उम्र 45 वर्ष महिला अपने गांव की दो महिलाओं के साथ रोजना की तरह घास काटने जंगल गयी थी अलग अलग स्थानों पर घास काट रही महिलायों में से एक महिला धुरा निवासी चंद्रावती पति प्रकाश शर्मा उम्र 45 वर्षीय को बाघ ने अपना निवाला बना लिया जान बचाकर भागी साथ कि दोनों ही महिलायों ने ग्रामीणों को जानकारी दी जिस पर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर बड़ी संख्या पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय प्रशासन को सूचित कर गांव में कार्यवाही करने को बुलाया गया है।