उत्तराखंड देवभूमि में सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट व्रक्ष लगाओ अभियान के तहत हरेला पर्व पर खटीमा के आयुर्वेद डॉक्टर विनोद कुमार ने अपने सहयोग से नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर सैंकड़ो पेंडो के वृक्षारोपण किये डॉक्टर विनोद ने बताया कि माननीय प्रदेश के मुखिया पुष्कर धामी द्वारा लिए गए संकल्प को साकार करने हेतु पर्यावरण सुरक्षित रहे इसको लेकर आज हरेला पर्व पर पेंडो को लगाया जा रहा है और इस अभियान के तहत लगातार समय समय पर वृक्षारोपण किया जाता रहेगा।नगर पालिक प्रशासन के अधिशासी अधिकारी शुक्ला ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिये निर्देशानुसार हरित प्रदेश बनाने के लिए जगह जगह वृक्षारोपण किया जा रहा है इसमें क्षेत्र के लोगो से जनसहयोग भी लिया जायेगा।इस अवसर पर क्षेत्र के आयुर्वेद डॉक्टर विनोद कुमार,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शुक्ला जी,समाजसेवी छविराज सिंह कफलिया,पर्यावरण मित्र अनिल कुमार,विजय कुमार ,समेत दर्जनों पर्यावरण मित्र मौजूद थे