Home » राष्ट्रीय » बड़ी खबर–भारामल मंदिर दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह घायल सेवादार नन्हे की हुई मौत– सूत्रों के हवाले से खबर

बड़ी खबर–भारामल मंदिर दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह घायल सेवादार नन्हे की हुई मौत– सूत्रों के हवाले से खबर

भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा सुरई वन क्षेत्र में भारामल समाधि धाम में 5 जनवरी को महंत हरिगिरि महाराज व सेवादार रूप सिंह बिष्ट की हत्या की गई थी जिसमे तीसरे सेवादार घायल नन्हे घटना का चश्मदीद गवाह था जिसकी घटना के बीस दिन बाद निर्माण कुटिया आश्रम खटीमा में संदिग्ध मौत हो गयी।मामले के खुलासे को लेकर कुमाऊँ रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों ने थाना झनकईया में डेरा जमाया हुआ है लेकिन अभी तक दोहरे हत्याकांड का खुलासा नही हो पाया है। बताया जा रहा है कि घटना के चश्मदीद गवाह भारामल धाम के सेवादार नन्हे नामक व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूंछताछ की जा रही थी प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी दिन बुधवार को खटीमा निर्माण कुटिया आश्रम में नाले के पास उसका शव संदिग्ध अवस्था मे मर्त पाया गया सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि कल दिनांक 24 जनवरी को दोहरे हत्याकांड को लेकर कुमाऊँ D.I.G. योगेंद्र रावत द्वारा घटना स्थल का दौरा किया गया और एसएसपी डॉ. मंजनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने जांच में जुटी पुलिस टीमों की अब तक के कार्य की समीक्षा की। एसएसपी ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा किया।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज़ :-मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रदेशभर में 4 अक्टूबर से अगले 15 दिन तक अभियान चलाकर असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत गर्भवती महिलाओं, निर्माण स्थलों में काम करने वाली गर्भवती महिला श्रमिकों व घरेलू नौकरों के रूप में कार्यरत तथा शहरी मलिन बस्तियों में निवासरत गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूडी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत विशेषरूप से कम आय वर्ग की सभी गर्भवती महिलाओं की पीएमएमवीवाई की शत् प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।