चम्पावत–बडा हादसा टला कार का टायर फटने से हुआ हादसा पैराफिट की वजह से पांच लोगों की बची जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार दिनांक 18 फरवरी जनपद चम्पावत में प्रिया बेंड पर महिंद्रा XUV300 कार नंबर UK06eb3199 का टायर फटने से कार गहरी खाई में गिरने से बची जिसमे सवार छोटे बड़े महिला पुरुष पांच लोगों की जान बच गयी।

उधम सिंह नगर जनपद पंतनगर रिश्तेदार की शादी से लौट रहे पिथौरागढ़ निवासी I.T.B.P.के जवान किशन सिंह रावत अपने परिवार के साथ कार चलाकर घर लौट रहे थे कि टनकपुर से 20 किलोमीटर प्रिया बेंड के पास टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित हो गयी जिसमे बैठे उनके परिवार के लोग कंचन रावत 38 वर्ष, नेहा 26 वर्ष,किरन रावत18 वर्ष,नेहा रावत 12 वर्ष की जान जाने से जाते जाते बच गई नेशनल 125 पर बने पैराफिट रावत परिवार के लिए वरदान साबित हुआ सूचना पर पहुंची टनकपुर कोतवाली की पुलिस ने कार में बचे शकुशल रावत परिवार को देख मदद कर उनको घर भेज दिया गया कहावत है जाखो राखो साइँया मार सके न कोई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें