ताल में डूबे नेपाली मजदूर का शव दो दिन हुआ बरामद पुलिस ने जांच की शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 मई 2024 ( सीमान्त की आवाज़) चम्पावत जनपद के पर्यटक स्थल शायमलाताल के ताल में दो दिन पूर्व नेपाली मजदूर की डूबने से मौत हो गयी थी। मृतक नेपाली मजदूर का दो दिन बाद ताल से शव बरामद हुआ मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासान टीम ने कार्यवाही कर जांच शुरू कर दी है

स्थानीय लोगो के मुताबिक बताया गया कि सुखिढांग क्षेत्र के शायमलाताल में कुमाऊँ मंडल विकास निगम उत्तराखंड द्वारा विकास कार्य किये जा रहे है जिसमें पड़ोसी देश नेपाल से ठेकेदार द्वारा दर्जनो नेपाली मजदूरों को कार्य पर लगाया गया है मृतक नेपाली मजदूर भी मजदूरी करने श्यामलाताल आया था बताया जा रहा है कि नेपाली मजदूर ताल में नहाने गया था उसी दौरान गहरी जगह जाकर डूब गया फिर लापता हो गया था मौके पर स्थानीय प्रशासान की टीम रेस्क्यू चलाया दो दिन चले रेस्क्यू के बाद नेपाली मजदूर का शव बरामद हुआ शव शिनाख्त के लिए नेपाल से परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें