Home » अंतराष्ट्रीय » बड़ी खबर : – ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा आया सामने,गाड़ी खाई में गिरने से पतलोट सड़क मार्ग में 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान

बड़ी खबर : – ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा आया सामने,गाड़ी खाई में गिरने से पतलोट सड़क मार्ग में 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान

5 जून 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) मैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से हुआ हादसा, गाड़ी में 10 लोग थे सवार,पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू अभियान

नैनीताल(उत्तराखंड)- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन के खाई में गिरने की वजह से वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि पतलोट सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ है जिसमें मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिरी है। जिसमें सवार लोगों में से पांच लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।वाहन में कुल दस लोग होने की सूचना सामने आई है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला घायलों व शवो को खाई से बाहर निकाला है।

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रुद्रपुर में पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ

15 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत