Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :- अवैध मिट्टी खनन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

बिग न्यूज़ :- अवैध मिट्टी खनन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

13 जून 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) खटीमा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में फर्जी परमिशन की आड़ में रात दिन ट्रेक्टर ट्रालियां दौड़ रही है। अवैध खनन से राज्य सरकार को करोड़ो का चूना तो लग ही रहा है इसके साथ साथ मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई सड़कें भी टूटने की कगार पर है इससे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का काम खनन माफिया कर रहे है।

जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता अमित चिलकोटी के नेतृत्व में खटीमा तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि जल्द अवैध मिट्टी खनन करने वालो पर कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे ज्ञापन देने वालो में अमित चिलकोटी,वीरेंद्र राणा,कमल बोहरा ओमकार बिष्ट समेत लोगो मौजूद थे।

RELATED LATEST NEWS