Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :- अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही हजारों लीटर लहन किया नष्ट

बिग न्यूज़ :- अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही हजारों लीटर लहन किया नष्ट

30 अक्टूबर 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) जनपद उधम सिंह नगर के भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब  बनाने वाले ठिकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही की गई। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत उत्तराखंड आबकारी विभाग क्षेत्र-02, जनपद-उधमसिंहनगर द्वारा  आबकारी आयुक्त महोदय उत्तराखंड के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी महोदय उधमसिंहनगर  राजीव सिंह चौहान के निर्देशानुसार अवैध मदिरा निर्माण व बिक्री के अड्डों के समूल विनिष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र-02 खटीमा टीम द्वारा आलावर्दी गाँव के जंगल में नाले पर चल रहे अवैध शराब निर्माण कर रही 03 भट्टियों को मौके पर समूल नष्ट किया तथा 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1500 किलोग्राम लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया। टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक लालू राम,उप आबकारी निरीक्षक महेश सिंह राणा व जगदीश कुमार,प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, आबकारी सिपाही दीपक चंद्र व पंकज जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED LATEST NEWS

Latest News