बिग न्यूज़ :- राजस्व उपनिरीक्षक ने व्यापारी को फोन पर धमकाया अभद्रता का ऑडियो आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 नवंबर 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) जनपद उधम सिंह नगर के सीमान्त खटीमा तहसील के एक राजस्व उप निरक्षक ने नगर के दवा व्यापारी को फोन पर की अभद्रता जिसका ऑडियो आया सामने।

स्थानीय व्यापारी ने बताया कि क्षेत्र के पटवारी द्वारा अपने काम को लेकर सैंकड़ो चक्कर लगवाने के बाद भी व्यापारी का काम नही किया 15 नवंबर शनिवार शाम जब व्यापारी ने लेखपाल को काम लेकर फोन किया तो लेखपाल ने फोन पर अश्लील अभद्रता का प्रयोग कर व्यापारी को जमकर धमकाया ऑडियो में साफ सुना गया कि लेखपाल व्यापारी से कह रहे है की मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है और काम नही करूंगा तो क्या कर लेगा अभद्रता से एक दिन पूर्व लेखपाल द्वारा काम के एवज में कुछ सुविधा शुल्क की मांग की गई थी  व्यापारी के साथ हुई लेखपाल द्वारा हुई अभद्रता को लेकर काफी चिंतित है पीड़ित दवा व्यवसायी ने लेखपाल द्वारा की गई अभद्रता का ऑडियो लेकर नगर के व्यापारियों साथ जाकर अग्रिम कार्यवाही करने की बात कह रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें