8 दिसंबर 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) खटीमा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बदहाल हो चुके स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश में बदहाल हो चुके स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ देहरादून में सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। धरने को सर्मथन देते हुए रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र आर्या के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार व शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आर्या ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। राज्य के अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। मरीज और तीमरदार परेशान है। जबकि राज्य सरकार कुम्भकरणी नींद सो रही है। ऐसा ही हाल राज्य की शिक्षा व्यवस्था का है। उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च स्तर की स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था पर राज्य के प्रत्येक नागरिक का हक है। उन्होंने सरकार से राज्य में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था ठीक नही किया तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ उग्र आन्दोलन करने के बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, बॉबी राठौर, दीपक मुडेला, मोहम्मद ताहिर, दीपक चंद, नीरज कन्याल, माधव चंद, दिपेश कुमार, उम्मेद चंद, शुभम भण्डारी, रवि अग्रवाल, फईम अंसारी, पंकज मेहता, गोपाल चंद, रमेश रौतेला, बबलू सैफी, विजय चंद, रेहान अंसारी, विक्रम सिंह आदि थे।














