बिग न्यूज :- चम्पावत रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, एसआईएस में मिलेगा प्रशिक्षण के बाद रोजगार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

27 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) चम्पावत, 27 जून। जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 65 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 52 अभ्यर्थियों का चयन एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज) के लिए किया गया। चयनित युवाओं को एसआईएस अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान प्लेसमेंट ऑफिसर अमित वर्मा ने चयन प्रक्रिया पूरी करने के साथ अभ्यर्थियों को रोजगार, प्रशिक्षण, वेतनमान और करियर विकास की जानकारी दी। वहीं जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने विभाग की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से ऐसे मेलों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें