बिग न्यूज :- हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले— सनातन संस्कृति त्याग, सेवा और परमार्थ की प्रेरणा देती है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

27 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) देहरादून

अंगदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य, इसे जनआंदोलन बनाएं: जे.पी. नड्डा

हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले— सनातन संस्कृति त्याग, सेवा और परमार्थ की प्रेरणा देती है

हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जो जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंगदान एवं प्रत्यारोपण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संस्थागत ढांचा विकसित कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति त्याग, सेवा और परमार्थ की भावना पर आधारित है। महर्षि दधीचि और राजा शिवि के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद अंगदान से किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है, इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में अंगदान एवं प्रत्यारोपण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दून मेडिकल कॉलेज में सरकारी ऊतक प्रत्यारोपण केंद्र, अंग बैंक और जिला स्तरीय अंगदान केंद्र विकसित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें