बिग न्यूज :- पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा का संदेश, लायंस क्लब खटीमा सिटी ने लगाए 50 पौधे, 15 यूनिट रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

01 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। लायंस क्लब खटीमा सिटी ने लायोनिस्टिक वर्ष 2026-27 के नए सत्र की शुरुआत सामाजिक सरोकारों से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों—वृक्षारोपण और रक्तदान—के साथ की। क्लब की नई कार्यकारिणी ने सदस्यों के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा का संदेश देते हुए सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 50 पौधों का रोपण किया तथा सिविल अस्पताल खटीमा के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें करीब 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिटी कॉन्वेंट स्कूल में नई कार्यकारिणी के स्वागत समारोह से हुई। इस दौरान अध्यक्ष लायन राजकुमार अरोड़ा, सचिव लायन इकबाल अहमद और कोषाध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल का क्लब सदस्यों ने पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ और पीएसटी बैज पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम के चेयरमैन लायन प्रवीन उपाध्याय के नेतृत्व में स्कूल परिसर में 50 पौधे लगाए गए। सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के उपरांत क्लब के सदस्य रक्तदान कार्यक्रम के चेयरमैन लायन रोहित छाबड़ा के नेतृत्व में सिविल अस्पताल खटीमा के ब्लड बैंक पहुंचे, जहां क्लब सदस्यों और उनके परिजनों ने स्वेच्छा से लगभग 15 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किए गए। क्लब की महिला सदस्य डॉ. दामिनी अरोड़ा ने भी रक्तदान कर महिलाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में चार्टर अध्यक्ष लायन भुवन जोशी एवं क्लब अध्यक्ष लायन राजकुमार अरोड़ा ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लायन दीवानी चंद, हरमिक सिंह, राहुल कंसल, डॉ. विनोद विश्वकर्मा, हरप्रीत सिंह गंभीर, हरिशंकर गोयल, विवेक अग्रवाल, जितेंद्र बतरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें